Friday, March 31, 2023
Home
AB
Ashutosh garg
DC kullu
meeting
एफसीए से सम्बंधित औपचारिताओं को पूर्ण करने के लिए सम्बंधित विभाग, वन विभाग के अधिकारियों के साथ आपसी तालमेल से करें कार्य : आशुतोष गर्ग
एफसीए से सम्बंधित औपचारिताओं को पूर्ण करने के लिए सम्बंधित विभाग, वन विभाग के अधिकारियों के साथ आपसी तालमेल से करें कार्य : आशुतोष गर्ग
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने शुक्रवार को जिला स्तरीय एफसीए समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एफसीए से सम्बंधित औपचारिताओं को पूर्ण करने के लिए वन विभाग के अधिकारिओं के साथ आपसी तालमेल से कार्य करें, ताकि एफ़सीए के मामलों में शीघ्र स्वीकृति मिल सके। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि जिले से एफसीए से समन्धित बहुत से मामले बिभिन्न स्तरों पर लम्बित है। जिसके कारण विकास कार्य व विकास योजनाओं को आरम्भ करने में देरी हो रही है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से भी आग्रह किया कि वे आवश्यक वन स्वीकृतियां दिलवाले में तेजी लाएं ताकि इन योजनाओं से लोग लाभन्वित हो सके।
उपायुक्त ने बताया कि बैठक में बंजार कस्बे में मल निकासी योजना, जल शक्ति विभाग की लिफ़्ट सिंचाई योजना, डे बोर्डिंग स्कूल, पिरडी हेलीपोर्ट, पॉलिटेक्निक कॉलेज दलाश, बिजली महादेव रोपवे, फारेस्ट पोस्ट लारजी,इनडोर ऑडिटोरियम रामबाग, होमगार्ड कम्पनी कार्यालय बंजार एवं नगर,बहुउद्देश्यीय इनडोर ऑडिटोरियम बन्दरोल, पलचान बाईपास सहित विभिन्न योजनाओं में एफसीए मामलों की प्रगति के स्टेटस बारे अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट दी गई। बैठक में एफसीए से समन्धित कुल 74 मामलों की समीक्षा की गई। जिसमें लोक निर्माण विभाग के 35,जल शक्ति विभाग के 5,शिक्षा विभाग के 5 , पर्यटन विभाग के 3 मामलों के अलावा 11 अन्य मामलों की समीक्षा की गई। ये सभी मामले विभिन्न स्तरों पर प्रक्रियाधीन है। उपायुक्त ने इन सभी मामलों की औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि आवश्यक स्वीकृतियों के बाद इन पर कार्य आरम्भ किया जा सके। बैठक में ऐसे मामलों की भी समीक्षा की गई जिनकी सैद्धान्तिक मंजूरी प्राप्त हो चुकी है।उन्होंने प्रक्रियाधीन मामलों में समन्धित विभागों
को आवश्यक औपचारिकताओं को शीघ्रता से पूरा करके नोडल विभाग, वन विभाग को भेजेंने के निर्देश दिए ।
बैठक की कार्यवाही का संचालन वन मण्डलाधिकारी हेडक्वार्टर शशि किरण ने किया। बैठक में सहायक आयुक्त लीव रिज़र्व दीप्ति मंढोत्रा, वन विभाग के वन मण्डलअधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Tags
# AB
# Ashutosh garg
# DC kullu
# meeting
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
meeting
Tags
AB,
Ashutosh garg,
DC kullu,
meeting
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment