26 मार्च।
ब्यूरो रिपोर्ट।
बहुजन समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नारायण आजाद के नेतृत्व में राज्य स्तरीय 15 पदाधिकारी दिल्ली गुरुग्राम के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे । प्रो.प्रेम कुमार हवाल, प्रदेश महासचिव ने जानकारी सांझा करते हुए कहा की इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमों मायावती के भतीजे आकाश आनंद, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बसपा के शादी समारोह में कार्यक्रम स्थल: ए डॉट बाय जीएनएच, नजदीक एंबियंस मॉल, गुरुग्रम, हरियाणा में शामिल होगे तथा केन्द्रीय स्तर के पदाधिकारीयो के साथ मिलकर हिमाचल प्रदेश में बसपा के विभिन्न कार्यक्रमों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा करेंगे।
इस दौरा कार्यक्रम में विजय बाहड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष, बसपा हिमाचल प्रदेश, डॉक्टर धर्म सिंह भाटिया, प्रदेश महासचिव, प्रो एम एल साहनी प्रदेश महासचिव, रमेश भटोली प्रदेश महासचिव, प्रो प्रेम कुमार हवाल प्रदेश महासचिव, विक्रम नायर प्रदेश महासचिव, सेस राम प्रदेश सचिव, ऐडवोकेट नरेंद्र कुमार प्रदेश सचिव, ऐडवोकेट अजय कुमार रांटा प्रदेश सचिव, प्रवीण कौशल, प्रभारी हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र व अन्य पदाधिकारी विशेष रूप से शामिल है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.