Tuesday, March 21, 2023
Home
पुलिस की टीम
फंदा लगाकर की आत्महत्या
महिला ने अपनी 3 साल की बच्ची के साथ फंदा लगाकर मौत को लगाया गले।
महिला ने अपनी 3 साल की बच्ची के साथ फंदा लगाकर मौत को लगाया गले।
जिला शिमला के कुमारसैन क्षेत्र के मलेंडी पंचायत के फराल में महिला ने अपनी 3 साल की बेटी के साथ फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया है।
फिलहाल दोनों ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मृतक महिला की पहचान नेपाली मूल की बिमला (20 वर्ष ) और उसकी बेटी मोनिका (3 वर्ष ) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकरी के अनुसार सोमवार सुबह बिमला और उसकी बेटी मोनिका का शव सेब के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ था । उन्हें पेड़ पर लटका देख
स्थानीय लोगों ने तुरंत इस बारे में पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलते ही कुमारसैन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। बता दें बिमला वहां मजदूरी का काम करती थी।
मामले की पुष्टि डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Tags
# पुलिस की टीम
# फंदा लगाकर की आत्महत्या
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
फंदा लगाकर की आत्महत्या
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment