राजमाता शांति देवी मेमोरियल आदर्श जमा दो विद्यालय तकलेच में सड़क सुरक्षा योजना के तहत किया गया विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, March 21, 2023

    राजमाता शांति देवी मेमोरियल आदर्श जमा दो विद्यालय तकलेच में सड़क सुरक्षा योजना के तहत किया गया विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन ।

    राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में सड़क सुरक्षा योजना के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें नारा लेखन,प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का शुभारंभ  स्कूल के प्रधानाचार्य कमल देव द्वारा किया गया।
    स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बबलू के द्वारा इस कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया ।प्रधानाचार्य ने बताया कि किस प्रकार आज सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना की जा रही है। परिणामस्वरूप दिन प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है। अगर इन दुर्घटनाओं पर लगाम लगाना है तो  सख्ती से सड़क सुरक्षा से संबंधी. नियमों का पालन करना  होगा। नारा लेखन में प्रथम स्थान अंतरा ने द्वितीय स्थान तृषा एवं तृतीय स्थान स्वीटी ने प्राप्त किया।
     चित्रकला में प्रथम स्थान समीर द्वितीय स्थान सरिता  एवं तीसरा स्थान आदर्श ने प्राप्त किया । निबंध लेखन में पहला स्थान सृष्टि दूसरा स्थान प्रिया एवं गीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में वंशिता ने पहला स्थान हितेश ने दूसरा स्थान और सोनाक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में पीयूष और शबनम ने पहला स्थान हरीश और सारिका एवं अंशिका और दिव्यांश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । तृतीय स्थान ऋषभ और वंश ने प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में अशोक मेहता, चंदन, ममता कायथ, कविता ठाकुर, अनीता ठाकुर ,ममता सोनी चांद, दीपक ,जोगिंदर सहित विद्यालय के अन्य  शिक्षक एवं गैर शिक्षक मौजूद रहे।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.