Wednesday, March 29, 2023
Home
AB
आनी
नवरात्रे
भंडारा
दुर्गा अष्टमी उत्सव पर आनी में किया गया देवी माता का गुणगान एवं प्रसाद वितरित।
दुर्गा अष्टमी उत्सव पर आनी में किया गया देवी माता का गुणगान एवं प्रसाद वितरित।
दुर्गा माता मंदिर कमेटी आनी एवं व्यापार मण्डल के सयुंक्त तत्वावधान मे दुर्गा अष्टमी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम संचालक पुरोहित किरत राम शर्मा,लाल सिंह ठाकुर,चमन शर्मा,प्रिन्स,रिंकू सूद,व्यापार मण्डल प्रधान विनोद चंदेल,दुर्गा माता मंदिर कमेटी के प्रधान वीरेंद्र मल्होत्रा,सहित माता के भक्तो ने पंडाल लगाकर दुर्गा माता आनी कोर्ट रोड के लिए हलवा पुरी का भोग लगाया। ओल्ड बस स्टैंड मे देवी माता के भजनो से सभी ने देवी दुर्गा की आराध्ना की। देवी माता के भजनो से बाज़ार भक्तिमय हुआ। बता दें कि हर साल नवरात्रो मे प्रदेश की प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी से पवित्र जोत आनी लाई जाती थी। किसी कारणवश इस साल भव्य जागरण का आयोजन नहीं हो पाया है। जिस कारण मंदिर कमेटी ने इस साल दुर्गा अष्टमी पर यह महा आयोजन किया है। नवरात्रि उत्सव में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं माता का शुभ आशीष दिया गया। इस धर्मिक् कार्यक्रम में व्यापार मण्डल सहित सभी संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। राम नवमी पर भी आनी के मंदिरो में धूम रहेगी।
https://youtu.be/19djE5ZcLw0
Tags
# AB
# आनी
# नवरात्रे
# भंडारा
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
भंडारा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment