अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन एवं प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी हिमाचल प्रतिभा सिंह के निर्देशानुसार सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी ने लो. नि. वि.विश्राम गृह आनी मे पदाधिकारियों ने बैठक आयोजित करके केन्द्र सरकार के तानाशाही निर्णयों के खिलाफ रोष प्रकट किया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष युपेन्द्र कान्त मिश्रा केन्द्र सरकार पर जमकर बरसे, उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का तानाशाही रवैया स्वस्थ लोकतंत्र के लिए खतरा है, संसद में बोलने तक का अधिकार छीना जा रहा है।
युपेन्द्र कान्त मिश्रा ने कहा कि हम कोर्ट के निर्णय का सम्मान करते हैं पर ये मामला शायद इतना भी बड़ा या संवेदनशील नहीं है कि इस तरह से लोकसभा की सदस्यता छीनी जाए
कहीं न कहीं इस निर्णय मे राजनैतिक दबाव साफ दिखाई दे रहा है जो कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए खतरा है।
बैठक मे अध्यक्ष युपेन्द्र कान्त मिश्रा सहित मुख्य महासचिव सतपाल ठाकुर, अध्यक्ष अनुसूचित विभाग किशोरी लाल, सुभाष ठाकुर , महासचिव नरेंद्र कटोच , महासचिव महेंद्र ठाकुर, ताराचंद प्रधान खनाग, अनुप ठाकुर पूर्व प्रधान, रमेश ठाकुर युवा कार्यकारी अध्यक्ष, ताराचंद पूर्व प्रधान चवाई,गौतम ब्रामटा,प्रकाश विष्ट, सुनील सूद सचिव, जोनल अध्यक्ष बाघीपुल निरत ब्रामटा,
श्याम सिंह, अजय गौ स्वामी, भागीरथी देवी उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस,विकास, अमन सहित कई पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.