Wednesday, March 22, 2023
Home
आनी महाविद्यालय
खेलकूद प्रतियोगिता
आनी महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन,लितेश बने बेस्ट एथलीट मेल तो मीनाक्षी बेस्ट एथलीट फीमेल
आनी महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन,लितेश बने बेस्ट एथलीट मेल तो मीनाक्षी बेस्ट एथलीट फीमेल
राजकीय महाविद्यालय आनी में बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य प्रो० नरेंद्र पॉल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रो० भुवनेश्वर ने कहा कि प्रति वर्ष महाविद्यालय में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया जाता है जिसके माध्यम से छात्रों में खेलों के प्रति रुचि को विकसित किया जाता है। इस वर्ष वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्र एवं छात्राओं के लिए 100 मीटर, 400 मीटर दौड़ , जैवलिन थ्रो, शॉटपुट थ्रो, डिसकस थ्रो, लम्बी कूद, ऊंची कूद जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। लितेश को बेस्ट एथलीट मेल तथा मीनाक्षी को बेस्ट एथलीट फीमेल चुना गया। मुख्य अतिथि ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र उपस्थित रहे।
Tags
# आनी महाविद्यालय
# खेलकूद प्रतियोगिता
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
खेलकूद प्रतियोगिता
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment