Tuesday, March 21, 2023
Home
लोक सेवा आयोग
सीएम सुक्खू
लोक सेवा आयोग अगले 10 दिनों में शुरू करेगा 2000 विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया।
लोक सेवा आयोग अगले 10 दिनों में शुरू करेगा 2000 विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया।
राज्य लोकसेवा आयोग अगले 10 दिन में 2000 विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। यह बात हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में कही । उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों से कोई फीस नहीं ली जाएगी। उन्होंने कहा कि पुरानी लंबित भर्तियों का परिणाम भी घोषित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री प्रदेश की कांग्रेस सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मंगलवार को विधानसभा में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सरकार की 100 दिन की उपलब्धियों को गिनाया। सुक्खू ने कहा कि पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन बहाल करने का निर्णय लिया और इसके लिए एक हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया।
1 अप्रैल से सभी कर्मियों व अधिकारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहले 90 दिन में टेंडर प्रक्रिया पूरी होती थी। अब सरकार ने सभी विभागों में 20 दिन में टेंडर जारी करने का नियम बनाया है। वन विभाग में नई पौध की देखरेख के लिए समर्पित स्टाफ लगाया जाएगा।
वन विभाग के निर्माण विंग को बंद कर स्टाफ अन्य विभागों में भेजा जाएगा। दूसरी गारंटी भी शुरू कर रहे हैं। महिलाओं को पांच चरणों में 1500 रुपए देंगे।
Tags
# लोक सेवा आयोग
# सीएम सुक्खू
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
सीएम सुक्खू
Tags
लोक सेवा आयोग,
सीएम सुक्खू
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment