आदर्श जमा दो विद्यालय आनी में विश्व जल दिवस के मौके पर किया गया विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, March 22, 2023

    आदर्श जमा दो विद्यालय आनी में विश्व जल दिवस के मौके पर किया गया विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन ।

    राजकीय आदर्श जमा दो विद्यालय आनी में विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य पर जल शक्ति विभाग आनी तथा पाठशाला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पाठशाला के प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान ने की । कार्यक्रम में जल संरक्षण पर  प्रश्नोत्तरी ,भाषण, नारा लेखन ,चित्रकला तथा निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । भाषण प्रतियोगिता में अभिमन्यु गांधी ने प्रथम, गौतम कटोच ने द्वितीय तथा नमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गौतम तथा केतन ने प्रथम, सक्षम और सूरज ने द्वितीय तथा किशोरी और घनश्याम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । चित्रकला प्रतियोगिता में गौरव कृष्ण प्रथम, आदित्य वर्मा द्वितीय तथा जतिन शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में ललित प्रथम, अंशुल द्वितीय तथा समीर ठाकुर तृतीय स्थान पर रहा। नारा लेखन प्रतियोगिता में सक्षम प्रथम , जतिन वर्मा द्वितीय तथा तन्मय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
        इस अवसर पर प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए अपने दैनिक जीवन में जल संरक्षण की आदतों को विकसित करने की अपील की । जल शक्ति विभाग आनी से विशेष रूप से उपस्थित खण्ड समन्वयक विजेंद्रा ठाकुर ने सभी विद्यार्थियों को निकट भविष्य में जल समस्या के दृष्टिगत आने वाली चुनौतियों से अवगत करवाया ।उप प्रधानाचार्य रणधीर ठाकुर ने कार्यक्रम अध्यक्ष तथा विशिष्ट अतिथि का पाठशाला में कार्यक्रम के आयोजन पर आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों से जल संरक्षण की विधियां अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में पाठशाला के स्टार कलाकार गायक रोहित चौधरी ने अपने गीतों से सभी का मनोरंजन किया विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पारितोषिक वितरित किए गए। इस अवसर पर पाठशाला का शिक्षक तथा गैर शिक्षक स्टॉफ् तथा सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.