सिरमौर जिले के संगडाह उपमण्डल के बडयाल्टा गांव में एक मकान पर आसमानी बिजली गिरने से मकान जलकर राख हो गया। साथ ही इस हादसे में एक दूधारु जर्सी गाय की भी मौत गई।
जिस महिला के घऱ में यह आसमानी बिजली गिरी उसके पति की पहले ही मौत हो चुकी है। वह किसी तरह अपना व अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। दुधारू गाय की मौत से उसकी आय का यह साधन भी समाप्त हो गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को ज़ब यह हादसा हुआ उस समय महिला व उसके बच्चे घर पर मौजूद नहीं थे।
बीडीसी चेयरमैन मेला राम शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला गणेशो देवी के पति की मौत पहले ही हो चुकी है। वह सड़क निर्माण के कार्य के दौरान हादसे का शिकार हुए थे। घर में आग लगने की पता लगते ही ग्रामीणों ने एकजुट होकर घर से बचे हुए सामान को बाहर निकालने की कोशिश की , लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। उन्होंने नायब तहसीलदार मदन लाल से उक्त महिला को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। उन्होंने महिला को आवश्यक सामान उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है। नायब तहसीलदार मदन लाल ने कहा कि पटवारी को मौके पर भेजकर नुक्सान का जायजा लिया जा रहा है, ताकि उसे सहायता राशि जारी की जा सके।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.