Thursday, March 23, 2023
Home
रोजगार कार्यालय
साक्षात्कार
सुरक्षा प्रहरी के 150 पदों के लिए 27 से 29 मार्च तक होंगे साक्षात्कार।
सुरक्षा प्रहरी के 150 पदों के लिए 27 से 29 मार्च तक होंगे साक्षात्कार।
जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय किन्नौर द्वारा एस.आई.एस इंडिया लिमिटेड आरटीए बिलासपुर के लिए 150 सुरक्षा प्रहरी के पद भरे जाने हैं जिसके तहत जिला रोजगार कार्यालय रिकांग पिओ में 27 मार्च, उप-कार्यालय रोजगार पूह में 28 मार्च तथा उप-कार्यालय रोजगार निचार में 29 मार्च, 2023 को साक्षात्कार लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा प्रहरी की मासिक वेतन 16,000 से 18,500 रुपये प्रतिमाह होगी। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता दसवी पास तथा आयु 21 से 37 वर्ष, 168 सेंटीमीटर ऊंचाई तथा भार 56 किलोग्राम या अधिक निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवारों को सुरक्षा प्रहरी के पद के लिए आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथियों पर पहुंचना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि एक माह की ट्रेनिंग अवधि के दौरान किट आईटम, यूनिफाॅर्म इत्यादि के लिए 13,500 रुपये तथा 350 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस होगी।
Tags
# रोजगार कार्यालय
# साक्षात्कार
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
साक्षात्कार
Tags
रोजगार कार्यालय,
साक्षात्कार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment