महेंद्र कौशिक, ब्यूरो रिपोर्ट निरमण्ड।
आनी विधानसभा क्षेत्र के तहत निरमण्ड में 2007 में स्थापित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.) को आज तक स्थाई इंस्ट्रक्टर का एक भी पद नसीब नहीं हुआ है ।सन 2011में भा.ज.पा. सरकार ने इलेक्ट्रिशियन का ट्रेड शुरू तो कर दिया; परंतु इस ट्रेड के अनुदेशक का पद सृजन करना भूल गई। वर्ष 2011से लेकर आज तक यहां नियुक्त अस्थाई अनुदेशकों के सहारे इस ट्रेड के 200 प्रशिक्षु उत्तीर्ण हो चुके हैं, जबकि 40 प्रशिक्षुओं के वर्ष 2022-23 व वर्ष 2022-24 के दो सत्र अभी चालू हैं। गौरतलब है कि 2011से आज तक यह ट्रेड अस्थाई रूप से नियुक्त अनुदेशकों के सहारे चल रहा है। निरमंड क्षेत्रवासी भाग चंद कायथ, संतोष बंसल, भाग चंद ब्रामटा, अमर सिंह, हीरा बंसल इत्यादि ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार से शीघ्र यहां पर इलेक्ट्रिशियन ट्रेड का स्थाई पद सृजित करने की मांग की है और उन्होंने क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार से इस मुद्दे को जोरदार तरीके से सरकार के समक्ष समय समय पर उठाना का अनुरोध किया है।
Tuesday, March 21, 2023
Home
निरमण्ड दर्पण
सुक्खू सरकार से निरमण्ड आई.टी.आई. में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के इंस्ट्रक्टर का स्थाई पद भरने की मांग।
सुक्खू सरकार से निरमण्ड आई.टी.आई. में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के इंस्ट्रक्टर का स्थाई पद भरने की मांग।
Tags
# निरमण्ड दर्पण
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
निरमण्ड दर्पण
Tags
निरमण्ड दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.