Sunday, March 12, 2023
Home
HRTC
मुकेश अग्निहोत्री
रोडमैप तैयार करना
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आनी विश्राम गृह में सुनी जन समस्याएं।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आनी विश्राम गृह में सुनी जन समस्याएं।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को मण्डी प्रवास के दौरान आनी पहुंचने पर लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व एपीएमसी के चेयरमैन युपेन्द्र कान्त मिश्रा ने क्षेत्र की भिन्न-2 समस्याओं से उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को अवगत करवाया। उप मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि आनी विधानसभा की इन समस्याओं के समाधान का हर संभव प्रयास किया जाएगा।इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने जन समस्याएं सुनी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित निपटारा करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। अनौपचारिक रूप से मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम भारी घाटे में चल रहा है। इस घाटे की पूर्ति के लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश इलेक्ट्रिक बसों की तरफ शिफ्ट करने जा रहा है जिसके लिए प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनाए जायेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है ताकि प्रदेश का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम यूनियन आनी के एक प्रतिनिधिमण्डल एवं अन्य प्रतिनिधि मण्डलों ने उप मुख्यमंत्री से भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्ण विचार कर समाधान किया जायेगा।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी प्रो.सिम्मी अग्निहोत्री, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष युपेन्द्र कान्त मिश्रा, महासचिव सतपाल ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बंसी लाल,जिला उपाध्यक्ष सतपाल ठाकुर पूर्व जिला परिषद सदस्या चांद ठाकुर, नगर पंचायत पार्षद अनुपम, संजू मारकंडेय सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों सहित सभी कार्यकर्ताओं ने उप-मुख्यमंत्री का आनी आने और जनसमस्याओं को सुनने व समाधान हेतु आश्वासन के लिए आभार जताया।
आनी उपमण्डल के ग्राम पंचायत कमांद पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उप मुख्यमंत्री स्वागत किया।
Tags
# HRTC
# मुकेश अग्निहोत्री
# रोडमैप तैयार करना
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
रोडमैप तैयार करना
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment