उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने बताया कि 5 से 8 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले सुजानपुर के राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2023 की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 5 मार्च को दोपहर बाद लगभग साढे तीन बजे सुजानपुर में भव्य शोभायात्रा और मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ ऐतिहासिक होली उत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे। वह मेला स्थल पर विभागीय प्रदर्शनियों और सुजानपुर के मैदान में ही पहली बार आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय स्तर के सरस मेले का उदघाटन भी करेंगे। इसी दिन शाम को वह दीप प्रज्जवलन के साथ होली उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं का भी शुभारंभ करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रवास कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि होली उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में जिला हमीरपुर सहित हिमाचल प्रदेश के लोक कलाकारों को अधिक से अधिक अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। दर्शकों के भरपूर मनोरंजन के लिए स्थानीय हिमाचली लोक कलाकारों के अलावा कई स्टार कलाकार भी होली उत्सव के मुख्य आकर्षण होंगे। उपायुक्त ने बताया कि 5 मार्च को उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या रात 12 बजे तक चलेगी। जबकि अन्य सांस्कृतिक संध्याएं रात 10 बजे तक ही होंगीं। पहली संध्या के मुख्य आकर्षण मशहूर पंजाबी गायक काका होंगे। इनके अलावा कुसुम जस्सी, गौरव कौंडल और म्यूजिकल कोरियोग्राफी आईजीटी डांस ग्रुप के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 6 मार्च को दूसरी सांस्कृतिक संध्या में अभिज्ञ बैंड, प्रसिद्ध पहाड़ी गायक कुलदीप शर्मा और कई अन्य हिमाचली कलाकार मुख्य आकर्षण होंगे। 7 मार्च को तीसरी सांस्कृतिक संध्या पंजाबी गायक शिवजोत और राजीव थापा के नाम रहेगी। उपायुक्त ने बताया कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी है। इसलिए अंतिम सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध महिला स्टार कलाकार मन्नत नूर और ममता भारद्वाज को अवसर प्रदान किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि 8 मार्च को उत्सव के समापन अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
Thursday, March 2, 2023
मुख्यमंत्री करेंगे राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव का शुभारंभ : डीसी
Tags
# DC
# हमीरपुर
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
हमीरपुर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.