जिला सांस्कृतिक परिषद कुल्लू,हिम संस्कृति संस्था एवम भाषा एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में बुधवार को राजा रघुवीर सिंह मैदान आनी में लोकनृत्य नाटी उत्सव का आयोजन किया गया। इस लोकनृत्य उत्सव में विकास खण्ड आनी की 37 पंचायतों के सांस्कृतिक दलों,महिला मण्डलों ने भाग लिया। जिसमें लोकनृत्य नाटी प्रतियोगिता,एकल गान,समूहगान,लघु नाटिका,फैशन शो आयोजित किए गए । कार्यक्रम के मुख़ातिथि पंचायत समिति सदस्य कराड़ दीपन चौहान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज़ किया। साथ ही सहायक उप निरीक्षक हिमाचल प्रदेश पुलिस थाना आनी होशियार सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे । हिम संस्कृति संस्था के अध्यक्ष शिव राज शर्मा ने मुख्यातिथि व विशेष अतिथि का टोपी, मफलर व बैज पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम समूहगान प्रतियोगिता से शुरु किया गया। जिसमें महिला मंडल पावी,महिला मण्डल करेड़, डोगरी, बखनाओ,गाता,बनास,थनाच, सहित 20 दलों ने प्रस्तुति दी। लोकनृत्य नाटी प्रतियोगिता में 30 सांस्कृतिक दलों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। लोकनृत्य नाटी प्रतियोगिता में महिला मण्डल पन्नखड़ प्रथम,महिला मण्डल तांदी ने दूसरा स्थान व महिला मण्डल कांडा खमारला ने तीसरा स्थान हासिल किया । लघु नाटिका में महिला मण्डल कटोली ने प्रथम और महिला मण्डल चमारली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा महिला मण्डल कोट, चलोली तांदी,कमांद,दामनी ,जय हनुमंत वीर महिला मण्डल बुच्छेर्,बखनाओ,पटारना, खनाग आदि ने नाट्टी में वाह वाही लूटी। फैशन शो में महिला मण्डल कांडा खमारला की पूजा वर्मा ने प्रथम और दूसरा स्थान पिंकी वर्मा ने हासिल किया । कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि दीपन चौहान ने सभी विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्यतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि गांव के हरेक महिला व पुरुष सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है। समाजिक कार्य में भी महिलाओं की अग्रिम भूमिका रहती है।उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई दी।
Wednesday, March 15, 2023
Home
भाषा एवं संस्कृति विभाग
सांस्कृतिक परिषद कुल्लू
हिम संस्कृति संस्था
आनी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम,महिला मण्डल पनखड़ ने हासिल किया प्रथम स्थान।
आनी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम,महिला मण्डल पनखड़ ने हासिल किया प्रथम स्थान।
Tags
# भाषा एवं संस्कृति विभाग
# सांस्कृतिक परिषद कुल्लू
# हिम संस्कृति संस्था
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
हिम संस्कृति संस्था
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.