गुगरा-कुटवा सड़क मार्ग को जन हित में जल्द चालू करने की मांग:- ज्योति लाल सुमन। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, March 16, 2023

    गुगरा-कुटवा सड़क मार्ग को जन हित में जल्द चालू करने की मांग:- ज्योति लाल सुमन।

    ▶️ कुटवा,डहवी व धार गांव से कॉलेज छात्र रोजाना टैक्सी में सफर करने को मजबूर।
    ▶️आम जनता अपना सामान पीठ पर ढोने के लिए विवश।
    ब्यूरो रिपोर्ट आनी।
    विकास खण्ड आनी की ग्राम पंचायत देउठी के अंतर्गत गुगरा - कुटवा संपर्क मार्ग  11 अगस्त 2022 के दिन क्षेत्र में बादल फटने के कारण क्षतिग्रस्त है। प्रदेश लोक निर्माण विभाग के आनी उपमण्डल ने अब तक इसे ठीक करने की जरूरत नहीं समझी। इसी कारण इस रूट पर प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस अपने गंतव्य तक नहीं जा रही है।इस मार्ग के ख़राब होने के फलस्वरूप क्षेत्रवासियों और कॉलेज विद्यार्थियों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्षेत्र के समाजसेवी ज्योति लाल सुमन ने लोक निर्माण विभाग के आनी उप मण्डल के आला अधिकारियों से मांग की है कि इस सड़क मार्ग को  जन हित में प्राथमिकता के आधार पर जल्द ठीक किया जाए ताकि इस मार्ग पर बस रूट पूरी तरह से बहाल हो जाए।


    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.