मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में विजेता आस्था शर्मा को किया सम्मानित। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, March 13, 2023

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में विजेता आस्था शर्मा को किया सम्मानित।

    राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में विजेता आस्था शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री सुक्खू से मुलाक़ात की।
    मुख्यमंत्री ने आस्था शर्मा को उनकी जीत के लिए बधाई देते हुए कहा कि  बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा के बल पर हिमाचल का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आस्था शर्मा की इस उपलब्धि से अन्य युवा भी प्रेरित होंगे।इस मौके पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने आस्था शर्मा को सम्मानित भी किया।
    बता दें कि आस्था शर्मा शिमला जिले के कोटगढ़ क्षेत्र के लोश्टा गांव की निवासी है और राजकीय महाविद्यालय संजौली में पढ़ाई कर रही है ।
    इस मौके पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान,सीपीएस आशीष बुटेल तथा विधायक नीरज नय्यर भी मौजूद रहे ।
    .

    No comments:

    Post a Comment