Tuesday, March 28, 2023
Home
किसान सभा
नुकसान का मुआवजा
हिमाचल किसान सभा खण्ड इकाई निरमण्ड ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन,ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान का मुआवज़ा देने की उठाई मांग।
हिमाचल किसान सभा खण्ड इकाई निरमण्ड ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन,ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान का मुआवज़ा देने की उठाई मांग।
हिमाचल किसान सभा खण्ड इकाई निरमण्ड ने सोमवार को तहसीलदार निरमण्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से किसान सभा ने निरमण्ड खण्ड की चायल पंचायत में 25 मार्च 2023 को हुए हिमपात और ओलावृष्टि से हुए नुकसान को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है।
किसान सभा अध्यक्ष देवकी नंद ने कहा कि हिमपात और ओलावृष्टि से बागवानों के सेब के पेड़ों को भारी क्षति पहुंची है। सेब के सैकड़ों पेड़, टहनियां और जालियों को भारी नुकसान पहुंचा है। बागवानों ने सेब के पेड़ों और फसलों को ओलों से बचाने के लिए एंटी हेलनेट डाली थी, लेकिन क्षेत्र में हुए हिमपात और ओलावृष्टि से पेड़ों सहित जालियां ही टूट गई और उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है।
किसान सभा ने प्रशासन और राजस्व विभाग से जल्द से जल्द नुकसान का आकलन करने की मांग उठाई है। उन्होंने प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि बागवानों को उचित मुआवजा दिया जाए।
Tags
# किसान सभा
# नुकसान का मुआवजा
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
नुकसान का मुआवजा
Tags
किसान सभा,
नुकसान का मुआवजा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment