बसपा संस्थापक कांशी राम की 89वी जयंती का कार्यक्रम 15 मार्च को मण्डी में । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, March 12, 2023

    बसपा संस्थापक कांशी राम की 89वी जयंती का कार्यक्रम 15 मार्च को मण्डी में ।

    ब्यूरो रिपोर्ट मण्डी।
    12 मार्च।
     बहुजन समाज पार्टी मंडी लोकसभा क्षेत्र और कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र का सांझा बसपा संस्थापक साहब कांशी राम की 89वी जयंती का कार्यक्रम डॉक्टर अंबेडकर भवन, सुहड़ा मुहला, मण्डी शहर, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश में 15 मार्च , 2023 को होगा 
    रिटायर्ड प्रिंसिपल दीप कुमार संधू, महासचिव बसपा जिला मंडी ने बताया की मुख्य अतिथि नरेश जाटव बसपा प्रदेश प्रभारी हिमाचल प्रदेश और विशिष्ट अतिथि विजय बाहड़ी बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश कार्यक्रम में भाग लेंगे । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर प्रकाश चंद भारद्वाज, बसपा जिलाध्यक्ष मंडी, हिमाचल प्रदेश करेगे ।
    इस कार्यक्रम में साहब कांशी राम के जीवन संघर्ष, बसपा पार्टी के गठन, संतो गुरुओं महापुरुषों के मिशन मूवमेंट, मौजूदा दौर में बसपा पार्टी संगठन और कार्यकर्मो पर चर्चा के साथ साथ बहन कुमारी मायावती के 2024 लोकसभा चुनाव के लिए जारी संगठन में विस्तार और अन्य दिशा निर्देशों पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी।

    No comments:

    Post a Comment