रिटायर्ड प्रिंसिपल दीप कुमार संधू, महासचिव बसपा जिला मंडी ने बताया की इस कार्यक्रम की शुरआत में मुख्य अतिथि नरेश जाटव बसपा प्रदेश प्रभारी हिमाचल प्रदेश और विशिष्ट अतिथि विजय बाहड़ी बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश का बसपा कार्यकर्ताओ ने हिमाचली परंपरागत तरीके से पहाड़ी टोपी पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया।
नरेश जाटव प्रदेश प्रभारी ने कहा की साहब कांशी राम ने भारत देश के गरीब मजलूम और सताए हुए समाज को हुक्मरान बनने का मौका दिया भारत और प्रदेशों में बन रही सरकारें गरीबों का हक अधिकार छीन कर पूंजीपतियों के घर भरने का काम कर रही है ।
विजय बाहड़ी बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश के कहा हिमाचल प्रदेश में सिर्फ सरकार बदली है जातिवाद, क्षेत्रवाद, भाई भतीजाबाद और जनता पर अत्याचार में कोई कमी नही आई है।
हिमाचल प्रदेश में बसपा के पहले अध्यक्ष एन आर चौहान का भी कार्यकर्ताओ ने कार्यक्रम आगमन पर जोरदार स्वागत किया उन्होंने कहा की साहब कांशी राम ने कड़ी मेहनत और तपस्या से संतो गुरुओं महापुरुषों के मिशन मूवमेंट नई दिशा दी है हम सबका कर्तव्य है हिमाचल प्रदेश के जन जन तक पहुंचाएं।
डॉक्टर धर्म सिंह भाटिया प्रदेश महासचिव ने कार्यकर्ताओ से सच्ची लगन और मेहनत से पार्टी को आगे बढ़ाने का आहवान किया।
ऐडवोकेट नरेंद्र कुमार प्रदेश सचिव ने युवाओं और महिलाओं से आगे बढ़कर संगठन में काम करने का आह्वान किया ।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.