Saturday, March 25, 2023
देवता खुडीजल महाराज के 90 मुजारे की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन ।
विकासखण्ड आनी के तहत देवता खुडीजल मंदिर में शनिवार को 90 मुजारे की विशेष बैठक आयोजित हुई । जिसमें कारदार शेर सिंह दीपक की अध्यक्षता में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया । जिसमें सर्वसम्मति से कुठेला गुलाब सिंह कुठेड, सचिव पूर्ण चंद कंडी बाग, द्रोगे- तमेश चंद कोट, इंद्र देव दोघरी, ज्वाला राम जय बाग, पथर सिंह सुहल को नियुक्त किया गया। पुरानी कार्यकारिणी में कुठेला शेर सिंह शर्मा, सचिव किशन ठाकुर, द्रोगे में गंगा राम, मुनि लाल, टेक सिंह, गुलाब ठाकुर आदि थे। कारदार शेर सिंह दीपक ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और साथ ही पुरानी कार्यकारिणी का धन्यबाद किया जिन्होंने 30-40 साल देवता खुडीजल की सेवा की। उन्होंने बताया कि पुरानी कार्य कारिणी को सम्मान के साथ विदाई पार्टी दी जाएगी और उन्हे देवता खुडीजल महाराज की ओर से विशेष भेंट दी जाएगी। 90 मुजारे के सभी लोगों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी
Tags
# खुड़ीजल महाराज
# हिमाचल के मंदिर
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
हिमाचल के मंदिर
Tags
खुड़ीजल महाराज,
हिमाचल के मंदिर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment