Tuesday, March 21, 2023
Home
उतरा मौत के घाट
जांच में जुटी पुलिस
शराबी बेटे ने बाप को उतरा मौत के घाट, दादी पर भी किया जानलेवा हमला ।
शराबी बेटे ने बाप को उतरा मौत के घाट, दादी पर भी किया जानलेवा हमला ।
शिमला में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता को बेहरमी से मौत के घाट उतार दिया । आरोपी बेटे ने शराब की बोतल से पिता पर वार किया, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया और उसने दम तोड़ दिया। इतना ही नहीं उसने दादी पर भी जानलेवा हमला किया।
इससे वह घायल हो गई। दादी की शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी नवप्रीत (22) को गिरफ्तार कर लिया है।यह मामला छोटा शिमला थाना के तहत विकास नगर का है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासनगर में रहने वाले नवप्रीत ने अपने पिता विजय भाटिया (52) की हत्या कर दी। मृतक विजय पूर्व में सरकारी विभाग में तैनात था। उसने रिटायरमेंट ले ली थी। मृतक की पत्नी काफी समय पहले घर छोड़ कर चली गई थी। विजय की मां आशा भाटिया ने पुलिस में दी शिकायत के बताया कि वह अपने बेटे से मिलने विकासनगर गई थी , जब वह कमरे में दाखिल हुई, तो उसने देखा कि उसका बेटा विजय बिस्तर पर पड़ा था और कमरे में खून बिखरा हुआ था। उसने कमरे में मौजूद अपने पोते नवप्रीत से इसके बारे में पूछा तो उसने कुकर से उस पर वार कर दिया। इसके बाद आशा भाटिया ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी। उधर एएसपी शिमला सुनील नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस हर पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।
Tags
# उतरा मौत के घाट
# जांच में जुटी पुलिस
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
जांच में जुटी पुलिस
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment