Thursday, March 2, 2023
कृतिका ठाकुर को मिस व वीनस ठाकुर को मिस्टर फेयरवेल का ख़िताब।
विकासखण्ड आनी के चौहणी में स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल रईबाग में वीरवार को नौवीं कक्षा के छात्रों ने दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया । जिसमें बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इस कार्यक्रम में एकल गान, समूह गान के अलावा पहाड़ी और फिल्मी डांस ने सभी का ध्यान केंद्रित किया। छात्रों द्वारा आयोजित कुल्लवी नाटी ने भी खूब वाहवाही लूटी।
इस अवसर पर वीनस ठाकुर "मिस्टर फेयरवेल तो वहीं कृतिका ठाकुर को मिस फेयरवेल 2023 का खिताब दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में सनशाइन पब्लिक स्कूल रायबाग के प्रधानाचार्य रमेश ठाकुर ने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों से उनके पसंदीदा क्षेत्र में जाने की अपील की, ताकि बच्चों के माता-पिता और गुरुजनों का नाम रोशन हो। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश ठाकुर, वेदराम शर्मा, कपिल नेगी, सविता , नरेंद्र कुमार व नीलम मौजूद रहे।
Tags
# Anni
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Anni
Tags
Anni
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment