अखण्ड भारत दर्पण (ABD) News

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


विज्ञापन

ग्राम रोजगार सेवक संघ ने उठाई दिवंगत कर्मचारी के परिवार को सहायता देने की मांग बादल फटने से जान गंवाने वाले करसोग के जीत कुमार को दी गई श्रद्धांजलि, सरकार से करुणामूलक नौकरी की मांग

Gram rojgar sevak,himachal News

 




डी. पी. रावत 

अखण्ड भारत दर्पण 

1जुलाई 2025

करसोग
ग्राम रोजगार सेवक संघ हिमाचल प्रदेश की एक अहम प्रेस वार्ता मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अखण्ड भारत दर्पण न्यूज़ चैनल के साथ आयोजित की गई। इस संवाद की अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष मुनीष कुमार ने की। संवाद में राज्य कार्यकारिणी के सदस्य व समस्त जिलों के अध्यक्ष भी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे।


संघ ने बीते दिन मंडी जिले के करसोग में बादल फटने की घटना पर गहरा शोक प्रकट किया, जिसमें कई लोगों की जान गई। इस दर्दनाक हादसे में ग्राम रोजगार सेवक जीत कुमार, जो करसोग ब्लॉक में सेवाएं दे रहे थे, का भी असमय निधन हो गया।
उनके परिवार में दो छोटे बच्चे और वृद्ध माता-पिता हैं, जिनकी पूरी जिम्मेदारी जीत कुमार के कंधों पर थी।

ग्राम रोजगार सेवक संघ ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही, संगठन ने यह ऐलान किया कि वह अपने स्तर से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करेगा।

सरकारी दर्जे की मांग दोहराई

संघ ने एक बार फिर पुरजोर तरीके से यह मांग उठाई कि

"प्रदेश के 1031 ग्राम रोजगार सेवक, जो वर्षों से ईमानदारी और निष्ठा से सेवा दे रहे हैं, उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।"




वक्ताओं ने कहा कि पिछले 17 वर्षों से कार्यरत रोजगार सेवकों को आज तक न तो कोई सुरक्षा बीमा है और न ही मृत्यु पर उनके परिवार को किसी तरह की आर्थिक सहायता।
इससे पहले भी कई ग्राम रोजगार सेवकों की सेवा के दौरान मृत्यु हो चुकी है, परंतु उनके परिवार आज भी आर्थिक तंगी और सरकारी बेरुखी से जूझ रहे हैं।

मुख्यमंत्री व ग्रामीण विकास विभाग से अपील

संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, विभागीय मंत्री अनिरुद्ध सिंह, और ग्रामीण विकास विभाग से अपील करते हुए मांग की कि:

1. स्वर्गीय जीत कुमार के परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता दी जाए।


2. उन्हें करुणामूलक आधार पर सरकारी नौकरी दी जाए।


3. भविष्य में ऐसे हादसों से बचाव के लिए ग्राम रोजगार सेवकों को सुरक्षा व सरकारी दर्जा प्रदान किया जाए।


4. वर्तमान में ग्रामीण विकास विभाग में जो रिक्त पद हैं, उनमें ग्राम रोजगार सेवकों को समायोजित किया जाए।



सम्मानित सदस्यों ने रखे विचार

प्रेस वार्ता में संगठन मंत्री उषा देवी, सर्वोच्च समिति सदस्य व पूर्व कांगड़ा जिलाध्यक्ष साहिब सिंह, जिला कांगड़ा के जिलाध्यक्ष  जसविंदर अंगारिया, पूर्व शिमला जिलाध्यक्ष मोहिंदर नामटा, सोलन जिलाध्यक्ष मनोहर लाल, पूर्व राज्य अध्यक्ष  भीमदेव, सिरमौर से वेद कन्याल, हमीरपुर से सुनील कुमार, महासचिव  पवन कुमार, व सर्वोच्च समिति सदस्य प्रवीण राणा सहित प्रदेशभर से सैकड़ों सदस्यों ने हिस्सा लिया।

ग्राम रोजगार सेवक संघ ने यह स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई, तो संगठन राज्यव्यापी आंदोलन के लिए भी बाध्य होगा।

Post a Comment