सड़कों की बहाली, मनरेगा कार्यों और मलबा हटाने पर दिए स्पष्ट निर्देश
मंडी/थुनाग।
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने शुक्रवार को थुनाग में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर प्रभावित क्षेत्रों में तेज़ी से कार्य किए जा रहे हैं और हर प्रभावित तक राहत पहुँचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अब तक ₹2.14 करोड़ की राहत राशि वितरित
राजस्व मंत्री ने जानकारी दी कि मंडी जिले में विभिन्न मदों में कुल ₹2.14 करोड़ की राहत राशि वितरित की जा चुकी है, जिसमें से थुनाग क्षेत्र को ₹1.35 करोड़ का हिस्सा मिला है। आपदा राहत के तहत राशन किट, तिरपाल, कंबल सहित आवश्यक सामग्री भी बड़ी संख्या में वितरित की गई है।
थुनाग में अब तक वितरित राहत सामग्री:
4082 राशन किट
5172 तिरपाल
865 कंबल
मनरेगा में 9 करोड़ के 400 से अधिक कार्य शुरू
उन्होंने बताया कि सराज क्षेत्र में मनरेगा के तहत ₹9 करोड़ की लागत से 401 कार्य शुरू किए गए हैं, जिनमें पैदल रास्ते, पैदल पुल और सुरक्षा दीवारें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, मलबा हटाने के 44 कार्य व गोहर उपमंडल में 162 कार्य भी आरंभ किए गए हैं।
40 लाख रु. निर्माण विभाग को मलबा हटाने के लिए स्वीकृत
सुराह, खुनागी और द्रुणु गांवों में आवाजाही बहाल करने के लिए झूले लगाए जा रहे हैं, जिसके लिए ₹19 लाख स्वीकृत किए गए हैं। वहीं पांडव शिला, थुनाग बाजार, संगलवाड़ा, बूंग व अन्य क्षेत्रों में मलबा हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग को ₹40 लाख दिए गए हैं।
103 सड़कें बहाल, 37 और बहाल होने की संभावना
राजस्व मंत्री ने बताया कि आपदा के बाद जिला में 103 संपर्क सड़कें बहाल की जा चुकी हैं, जबकि 37 सड़कों की बहाली का कार्य आज पूरा होने की संभावना है।
एसडीआरएफ के तहत 19.63 करोड़ के कार्य प्रस्तावित
जगत सिंह नेगी ने जानकारी दी कि राज्य आपदा शमन निधि (SDRF) के अंतर्गत भूस्खलन से प्रभावित सड़कों पर ₹19.63 करोड़ के कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें केलोधार- पटिकरी, मंडी-गागल-जंजैहली, थुनाग-पंजौट, और अन्य सड़कें शामिल हैं।
उपायुक्त ने प्रस्तुत की आपदा क्षति की रिपोर्ट
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि सराज विकास खंड में कृषि व बागवानी को भारी नुकसान पहुंचा है।
कृषि विभाग: ₹7.31 करोड़ का नुकसान
पॉली हाउस: सराज में 66, गोहर में 183 प्रभावित
बागवानी क्षेत्र: 85 हेक्टेयर भूमि पर 45,000 पौधों को नुकसान
थुनाग में बागवानी विभाग को ₹25 करोड़ का नुकसान
बैठक में ये रहे उपस्थित:
एसपी मंडी साक्षी वर्मा
एसडीएम थुनाग रमेश कुमार
सभी संबंधित विभागों के अधिकारी
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.