राज्य स्तरीय युवा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन का गठन, कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए बना नया मंच - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, July 7, 2025

    राज्य स्तरीय युवा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन का गठन, कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए बना नया मंच


    डी ०पी० रावत।

    ऑनलाइन डैस्क 7 जुलाई 2025

    शिमला। राजधानी शिमला स्थित दांत चिकित्सा महाविद्यालय (डेंटल कॉलेज) के सभागार में रविवार को एक ऐतिहासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य स्तरीय युवा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन का विधिवत गठन किया गया। इस मौके पर राज्यभर से पहुंचे कर्मचारियों ने संगठन के गठन को लेकर एकजुटता दिखाई और इसे कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक अहम कदम बताया।


    बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी संगठन IGMC के अध्यक्ष हरेंद्र मेहता ने की, जबकि सतीश ओंटा और कपूर जिष्टु विशेष रूप से इस अवसर पर उपस्थित रहे।


    चयनित पदाधिकारी इस प्रकार हैं:


    अध्यक्ष: राकेश शर्मा


    वरिष्ठ उपाध्यक्ष: अनिल कुमार


    महामंत्री: राजीव


    शहर सचिव: पवन


    कोषाध्यक्ष: शशि शर्मा




    बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिन पर संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


    'सरकार के सामने रखी जाएंगी मांगें'


    राज्य स्तरीय स्वास्थ्य संयोजक कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र थागटा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश ने कहा कि यह संगठन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की आवाज बुलंद करेगा और उनकी मांगों को जल्द सरकार के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और सम्मानजनक कार्य परिस्थितियों के लिए यह संगठन एक निर्णायक भूमिका निभाएगा।


    हरेंद्र मेहता ने संगठन के गठन को कर्मचारियों की एकता की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए कहा कि इससे कर्मचारियों को एक सशक्त मंच मिलेगा, जो उनके हितों की प्रभावी तरीके से पैरवी करेगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों से संगठन के साथ जुड़ने और एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।


    230 कर्मचारियों की रही सक्रिय भागीदारी


    बैठक में राज्यभर से करीब 230 कर्मचारियों ने भाग लिया और संगठन की मजबूती के लिए अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कर्मचारियों में संगठन के गठन को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया।


    No comments:

    Post a Comment