खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 6 की मौत, कई गंभीर घायल - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, July 24, 2025

    खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 6 की मौत, कई गंभीर घायल

     


    सरकाघाट (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सरकाघाट-जमनी-दुर्गापुर रूट पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस मसरेन के पास अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री घायल हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।


    सुबह करीब 9 बजे हुआ हादसा, तीखा मोड़ बना वजह


    यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 9 बजे मसरेन गांव के पास एक तीखे मोड़ पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी और सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।


    स्थानीय लोग तुरंत पहुंचे मदद को, डीएसपी ने की पुष्टि


    हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। घायलों को सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया गया है।

    सरकाघाट के डीएसपी ने मौके पर पहुंच कर हादसे की पुष्टि की और कहा कि राहत व बचाव कार्य तेजी से जारी है। घायल यात्रियों की हालत को देखते हुए उन्हें मंडी और नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है।


    अस्पतालों में अलर्ट, मृतकों की शिनाख्त जारी


    प्रशासन ने अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ को अलर्ट कर दिया है। वहीं मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस और प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।



    Note: अधिकृत जानकारी आने के बाद मृतकों की संख्या और घायलों के बारे में अपडेट किया जाएगा। हादसे की खबर सुनते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.