शिमला से कांगड़ा पहुंची एक युवती से अश्लील हरकत और छेड़छाड़ के मामले में कांगड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक निजी बस के परिचालक को गिरफ्तार किया है, जबकि अब तक कुल छह लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।
यह शर्मनाक घटना शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे कांगड़ा बस स्टैंड पर घटी। युवती पालमपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी, इसी दौरान एक व्यक्ति वहां आया और उस पर भद्दे और आपत्तिजनक इशारे करने लगा। यही नहीं, आरोपी ने हद पार करते हुए अपनी पैंट तक उतार दी।
पीड़िता ने तुरंत 112 हेल्पलाइन पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शनिवार सुबह आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी ऐसे मामलों में संलिप्त रहा है। करीब तीन महीने पहले भी उसे एक निजी बस में महिला यात्रियों से छेड़छाड़ के आरोप में लोगों ने पीटा था।
पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75, 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले से जुड़े अन्य पांच लोगों को भी हिरासत में लिया गया है और जांच जारी है।
महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि
एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और कांगड़ा पुलिस पूरी सतर्कता के साथ ऐसे मामलों पर नजर रखे हुए है।
जनता से अपील
पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि इस प्रकार की कोई आपत्तिजनक गतिविधि दिखे, तो तुरंत 112 या स्थानीय थाना पुलिस को सूचित करें।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.