पानी के टैंक में डूबे दो मासूम, खेतों में काम कर रहे थे माता-पिता - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, July 21, 2025

    पानी के टैंक में डूबे दो मासूम, खेतों में काम कर रहे थे माता-पिता

     


    हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्थित दालंग गांव से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। आर्मी कैंप के पास बने पानी के टैंक में नहाते समय दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे प्रवासी मजदूरों के हैं, जो काम की तलाश में अपने माता-पिता के साथ यहां आए हुए थे।


    जानकारी के अनुसार, रविवार को तीन बच्चे नहाने के लिए टैंक में उतरे थे। टैंक का पानी गहरा था, जिससे दो बच्चे डूब गए। तीसरे बच्चे ने किसी तरह बाहर निकलकर शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।


    केलांग की डीएसपी रश्मि शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। दोनों मृतक बच्चों की पहचान डिपिन (उम्र 10 साल) और प्रदीप (उम्र 12 साल) के तौर पर हुई।

    जबकि तीसरा बच्चा सही सलामत पानी से बाहर निकल आया और लोगों को इसके बारे में सूचना दी. जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया. पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई में जुट गई है.

     


    यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों बच्चों के माता-पिता खेतों में मजदूरी कर रहे थे। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। गांव के लोगों और प्रशासन ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया है।



    No comments:

    Post a Comment