गोकशी करने वालों पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल सख़्त, हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, July 25, 2025

    गोकशी करने वालों पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल सख़्त, हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज उत्तराखंड/हरिद्वार : 
    * 200 किलो गौमांस के साथ 02 आरोपी दबोचे, अन्य की तलाश जारी।

    * पुलिस की तत्परता से बचा बड़ा अपराध, आरोपियों पर सख्त धाराएं लागू।

    * बुग्गी में घर तक पहुँचा गौमांस, लेकिन पुलिस के शिकंजे से नहीं बच सके आरोपी।

    दिनांक 24.07.2025 को थाना बहादराबाद पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भारापुर में कुछ व्यक्ति नदी किनारे गौवंश की अवैध रूप से हत्या कर उसका मांस घर ले आए हैं और बेचने की तैयारी कर रहे हैं।
    उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना बहादराबाद पुलिस टीम द्वारा ग्राम भारापुर स्थित शुक्कड़ के घर पर दबिश दी गई।

    मौके पर 04 व्यक्ति एक बुग्गी से मांस से भरे कट्टों को उतारते हुए पाए गए। पुलिस को देखकर दो व्यक्ति भाग निकले, जबकि दो आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

    मौके से कुल 200 किलोग्राम गौमांस चार कट्टों में बरामद किया गया। साथ ही एक छुरी, एक तराजू तथा एक रस्सी भी मौके से जब्त की गई।

    मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी बेलड़ा, श्रीमती रश्मि सैनी को बुलाया गया, जिन्होंने बरामद मांस की प्रारंभिक जांच के उपरांत उसे गौवंश का मांस होना प्रमाणित किया।

    पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने फरार साथियों के साथ मिलकर नदी किनारे गौवंश का वध किया तथा मांस को कट्टों में भरकर बिक्री हेतु घर लाए थे।

    आरोपियों के विरुद्ध उत्तराखंड गोवंशीय पशु संरक्षण अधिनियम की धारा 3/5/11 के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

    हरिद्वार पुलिस द्वारा दबोचे गए आरोपित का नाम पता :- 

    1. मुस्तफा पुत्र शरीफ उर्फ सुक्कड।

    2. अदनान पुत्र मुस्तफा नि० ग्राम भारापुर थाना बहादराबाद हरिद्वार।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.