रामपुर में कलयुगी पिता ने रिश्तों को किया तार- तार, अपनी ही 12 साल की बेटी से किया दुष्कर्म। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, July 11, 2025

    रामपुर में कलयुगी पिता ने रिश्तों को किया तार- तार, अपनी ही 12 साल की बेटी से किया दुष्कर्म।


     हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक और घटना सामने आई है। शिमला जिला के पुलिस थाना रामपुर के अंतर्गत एक  पिता  ने अपनी ही 12 वर्षीय बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया है ।  पिता के खिलाफ अपनी ही 12 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का संगीन मामला दर्ज हुआ है। आरोपी ने इस वारदात को अपने घर पर अंजाम दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता की मां ने रामपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। 

    पुलिस के अनुसार पीड़ित बच्ची ने यह रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा  अपनी मां के समक्ष किया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत दी।    

    उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पति ने 6 जुलाई को उनके घर पर उनकी 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत मिलते ही रामपुर पुलिस ने तुरंत हरकत में आई और भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) (दुष्कर्म) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 06 (यौन उत्पीड़न के गंभीर अपराध) के तहत एफआईआर दर्ज की।    उधर डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा नेबताया कि पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की। अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और न्यायिक रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा ताकि मामले की गहन जांच की जा सके। डीएसपी ने स्पष्ट किया कि यह मामला एक किशोरी से संबंधित अपराध और संवेदनशील प्रकृति का है। इसलिए पीड़िता की पहचान को उजागर नहीं किया जाएगा ताकि उसकी गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके ।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.