तिलका मांझी विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फैसला सामने आया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अधीनस्थ 10 कॉलेजों में स्थायी प्राचार्यों की नियुक्ति कर दी है, जिससे शैक्षणिक व प्रबंधकीय व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
विश्वविद्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रोफेसर विजेंद्र कुमार को आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर का स्थायी प्राचार्य नियुक्त किया गया है। वहीं बीआरएम कॉलेज मुंगेर की कमान डॉ. एसएम शकील को सौंपी गई है।
डॉ. निरंजन यादव को डीसीएम कॉलेज झाझा, प्रो. संजय कुमार को एसकेआर कॉलेज बरबीघा, और प्रो. नागेन्द्र कुमार को आरएस कॉलेज तारापुर का प्राचार्य बनाया गया है।
आरडी कॉलेज शेखपुरा में अब प्रो. मोहम्मद शाहबुद्दीन प्राचार्य के रूप में कार्यभार संभालेंगे। वहीं बीएनबी कॉलेज बड़हिया को प्रो. पूनम कुमारी, केकेएम कॉलेज जमुई को प्रो. कंचन गुप्ता, और कोसी कॉलेज खगड़िया को डॉ. चंद्रलोक भारती की सेवा मिली है।
तिलका मांझी विश्वविद्यालय
इसके अतिरिक्त, एचएस कॉलेज हवेली खड़गपुर में प्रो. देवेंद्र प्रसाद राय को स्थायी प्राचार्य नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों से न सिर्फ प्रशासनिक स्थायित्व आएगा, बल्कि शैक्षणिक गुणवत्ता और छात्रों के हित में निर्णय लेने की प्रक्रिया भी तेज होगी। शिक्षाविदों का मानना है कि लंबे समय से कॉलेजों में स्थायी प्राचार्य न होने के कारण कई अहम कार्य अटके हुए थे, जो अब गति पकड़ सकेंगे।
छात्रों और अभिभावकों ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि कॉलेजों का शैक्षणिक वातावरण अब और बेहतर होगा।
Best Digital Marketing Services – Click Here


No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.