Monday, March 18, 2024
आर्मस लाईसेंस धारक 25 मार्च तक जमा करवायें हथियार - जतिन लाल
ऊना/अंकुश शर्मा- लोकसभा चुनाव 2024 के मध्यनजर कानून व्यवस्था और निष्पक्ष व सुचारू रूप से चुनावों के संचालन हेतू जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने जिला के समस्त आर्मस लाईसेंस धारकों को आदेश दिए है कि वे नजदीकी पुलिस थाने व एम्यूनिशन डीलर के पास 25 मार्च सायं 5 बजे तक अपने हथियार जमा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जमा किए गए हथियार 10 जून सायं 5 बजे तक जारी नहीं किए जाएंगे। आदेशों की अवहेलना करने वाले के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा सकती है।
जिला दंड़ाधिकारी ने कहा कि यह आदेश पैरा मिलिट्री, होम गार्ड, पुलिस सिक्योरिटी, बैंक गार्ड या कोई अन्य व्यक्ति जिसे कानून और व्यवस्था की डयूटी सौंपी हो, उनके लिए लागू नहीं होंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्तरों से संबंधित राष्ट्रीय राईफल संघ के साथ जुडे़ खिलाड़ियों पर भी यह आदेश लागू नहीं होंगे।
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Location:
Una, Himachal Pradesh 174303, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment