गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर कहा कि उज्जैन के महाकाल मंदिर में आग लगने की घटना के संबंध में सीएम मोहन यादव से बात कर जानकारी ली है। स्थानीय प्रशासन घायलों को सहायता व उपचार उपलब्ध करवा रहा है। अमित शाह ने कहा मैं बाबा महाकाल से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह भस्म आरती के दौरान महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह के अंदर आग लग गई। इस घटना में 13 लोग घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं मंदिर के पुजारी ने आग लगने की घटना पर बताया कि हर रोज की तरफ आज भी भगवान महाकाल की भस्म आरती हो रही थी। लोग होली खेल रहे थे। ऐसी संभावना है कि जब कपूर आरती हो रही थी, उसी दौरान केमिकलयुक्त गुलाल कपूर आरती में जा गिरा, जिससे आग लग गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग आरती देखने पहुंचे थे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.