करौली-धौलपुर लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद मनोज राजोरिया हैं। इन्होंने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। पार्टी ने इस बार उनका भी टिकट काट दिया है।भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश की 25 लोकसभा सीट में से 24 सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। मणिपुर के इनर मणिपुर संसदीय क्षेत्र से थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को पार्टी ने टिकट दिया है। इनर मणिपुर सीट से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री राजकुमार रंजन सिंह का भी टिकट काट दिया है। पार्टी ने उनके स्थान पर राज्य सरकार में मंत्री बसंत कुमार सिंह पर भरोसा जताया है।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/नई दिल्ली : भाजपा (BJP) ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की छठी सूची जारी कर दी है। इसमें राजस्थान मे दो और मणिपुर मे एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 543 सदस्यीय लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 401 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने राजस्थान के दौसा संसदीय क्षेत्र से कन्हैया लाल मीणा और करौली- धौलपुर लोकसभा सीट से इंदू देवी जाटव को उम्मीदवार बनाया है। दौसा सीट से वर्तमान सांसद जसकौर मीणा का पार्टी ने टिकट काट दिया है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.