बिहार में इन नेताओं की बेरंग हुई होली,भाजपा (BJP) ने दिया जोर का झटका। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, March 25, 2024

    बिहार में इन नेताओं की बेरंग हुई होली,भाजपा (BJP) ने दिया जोर का झटका।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/बिहार : भाजपा (BJP) ने होली से एक दिन पहले अपने हिस्से लोक सभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) की सभी 17 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। चार सीटों पर भाजपा (BJP) ने इस बार प्रत्याशी बदल दिए हैं। लिस्ट में कई दिग्कम दिग्गज नेताओं का नाम गायब है। इससे इन नेताओं की होली बेरंग हो गई है। जिन नेताओं का टिकट काटा गया है, उनमें बक्सर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, मुजफ्फरपुर से अजय निषाद, सासाराम से छेदी पासवान और नवादा से चंदन सिंह शामिल हैं।
     भाजपा (BJP) ने पश्चिम चंपारण से संजय जायसवाल, पूर्वी चंपारण से राधा मोहन सिंह, मधुबनी से अशोक कुमार यादव,अररिया से प्रदीप कुमार सिंह, दरभंगा से गोपाल जी ठाकुर, मुजफ्फरपुर से राज भूषण निषाद, महाराजगंज से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सारण से राजीव प्रताप रूडी, उजियारपुर से नित्यानंद राय, बेगूसराय से गिरिराज सिंह, पटना साहिब से रवि शंकर प्रसाद, पाटलिपुत्र से राम कृपाल यादव, आरा से आर के सिंह, बक्सर से मिथिलेश तिवारी और सासाराम से शिवेश राम को प्रत्याशी बनाया गया है।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.