Friday, March 29, 2024
Home
हिमाचल प्रदेश दर्पण
कुटलैहड़ यूथ कांग्रेस ने शुक्रवार को अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 58 सदस्यों को नई जिम्मेवारी दी है:ऊना/अंकुश शर्मा।
कुटलैहड़ यूथ कांग्रेस ने शुक्रवार को अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 58 सदस्यों को नई जिम्मेवारी दी है:ऊना/अंकुश शर्मा।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/हिमाचल प्रदेश : जानकारी देते हुए कुटलैहड़ यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मुनीष बैंस ने बताया कि प्रदेश युथ कांग्रेस के महासचिव विनित कंबोज, प्रदेश के सह प्रभारी योगेश हांडा, यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी व उपाध्यक्ष रजनीश मेहता से चर्चा करने के बाद कार्यकारिणी घोषित की गई है।
अध्यक्ष मुनीष बैंस ने बताया कि नई जिम्मेवारी में सुमित पूरेबाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कुणाल कानूगो , अजय कुमार, संजू कुमार, करनैल सिंह, मुकेश पठानिया, करण सिंह, आशीष चौहान, इशान शर्मा, गौरव रिशू, व हरप्रीत को उपाध्यक्ष चयनित किया गया है। वहीं अवतार सिंह, , मोहित शर्मा ,नरेंद्र सिंह, गुरनाम, रोहित कुमार, वीरेंद्र सिंह, मोहित शर्मा, गोपाल चंद, रोबिन प्रभाकर, आशीष ठाकुर, अजय डरोच, अमन शर्मा, नितिन कश्यप, प्रिंस शर्मा, अजय लवाणा, सुनील कुमार, करण भारद्वाज, विजय कलसी, वीरेंद्र कुमार, सौरव शर्मा, दीपक कुमार व नितेश शर्मा को महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा गुरनाम सिंह, अंकित सैणी, राहुल, करण शर्मा, राजवीर परमार, विवेक कुमार, अभिषेक, अजय शर्मा, अभिषेक शर्मा, अमनदीप, ऋषभ शर्मा, हर्ष भडियार, मुनीष कुमार, स्वर्ण शर्मा, सत्या सदन व रिजूल कलसी को महासचिव चुना गया है। वहीं भुपिंद्र सिंह, अरूण, प्रवीण कुमार, विशाल, अजय कुमार, यश भारद्वाज, संसार, रिशु राजपूत व अजय को सहसचिव की जिम्मेवारी दी गई। कुटलैहड़ यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मुनीष बैंस ने कहा कि यूथ कांग्रेस की पूरी टीम पार्टी के साथ खड़ी है। युथ कांग्रेस ने न केवल लोकसभा के प्रत्याशी की जीत पक्की करने के लिए काम करेंगे। बल्कि उपचुनाव में भी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी की जीत सुनिशिचत करने के लिए मैदान में डटे रहेंगे।
Tags
# हिमाचल प्रदेश दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
हिमाचल प्रदेश दर्पण
Tags
हिमाचल प्रदेश दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment