Saturday, March 30, 2024
Home
UNA दर्पण
कांग्रेस जिला अध्यक्ष रणजीत राणा बोले कांग्रेस छोड़ बीजेपी से चुनाव लड़ने वाले को जनता सिखाएगी सबक
कांग्रेस जिला अध्यक्ष रणजीत राणा बोले कांग्रेस छोड़ बीजेपी से चुनाव लड़ने वाले को जनता सिखाएगी सबक
ऊना/अंकुश शर्मा:कांग्रेस के जिला ऊना के अध्यक्ष रणजीत राणा ने ऊना में मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होकर चुनाव लड़ने वाले पूर्व विधायकों को जनता कड़ा सबक सीखाने जा रही है उन्होंने कहा की इन नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के साथ गद्दारी की है पहले कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे फिर राज्यसभा चुनाव के दौरान इन्होंने भाजपा प्रत्याशी को वोट डाला और अब बीजेपी ज्वाइन कर फिर से चुनाव मैदान में उतरे हैं उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है चुनाव में जनता इनको कड़ा सबक सिखाएगी उन्होंने कहा है कि जल्द ही लोकसभा के चुनाव के लिया हिमाचल केउम्मीदवारों का ऐलान होने वाला है उन्होंने कहा की हिमाचल में लोकसभा सीटों के साथ-साथ विधानसभा सीटों पर भी कांग्रेस जीत दर्ज करेगी उन्होंने कहा कि उन्होंने भी गगरेट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए अपना दावा पेश किया है पार्टी जिसे भी टिकट देगी बह दिल खोलकर उनके साथ चलेंगे वहीं उन्होंने हिमाचल प्रदेश में विधायकों की खरीद फरोख्त को लेकर भी जांच किए जाने की मांग की है
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment