Thursday, March 28, 2024
अवैध चाकू के साथ थाना जीआरपी (GRP) लक्सर ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
दिनांक 26/03/2024 को रेलवे स्टेशन लक्सर पर दौराने गश्त कानि० संजय कुमार व कानि0 जयपाल सैनी रेलवे स्टेशन लक्सर प्लेटफार्म न0-1/2 पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमते हुये दिखाई दिया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम शाह आलम पुत्र स्व0 मुकीम C/o रोहताश निवासी छोटूराम चौक बभेल रोड मनमहोन कालोनी पानीपत थाना किला पानीपत हरियाणा बताया। उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर 01 अवैध चाकू बरामद हुआ चाकू रखने के सम्बन्ध में लाइसेन्स तलब किया तो नही दिखाया, व कोई संतोषजनक जवाब नही दे पाया। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वह पूर्व मे भी कई मुकदमो मे जेल जा चुका है, अभियुक्त आदतन किस्म का अपराधी है अभियुक्त से अवैध चाकू बरामद होने पर थाना जीआरपी लक्सर पर मु0अ0सं0- 16/2024धारा- 4/25 शस्त्र अधि० बनाम शाह आलम उपरोक्त पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास ---
(1) मु0अ0सं0-70/18 धारा- 380/411 भादवि थाना- किला जनपद- पानीपत, हरियाणा।
(2) मु0अ0सं0-225/18 धारा- 380/411 भादवि थाना- चांदनीबाग जनपद- पानीपत, हरियाणा।
(3) मु0अ0सं0-233/18 धारा- 380/411 भादवि थाना- चांदनीबाग जनपद- पानीपत, हरियाणा।
Tags
# उत्तराखंड दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
उत्तराखंड दर्पण
Tags
उत्तराखंड दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment