ऊना/अंकुश शर्मा:भाजपा प्रदेश एवं संसदीय क्षेत्र चुनाव प्रबंधन समिति बैठक का शुभारंभ जिला ऊना मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अध्यक्षता में हुआ।
बैठक में हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश महामंत्री संगठन सिद्धार्थन, महामंत्री प्रो सिकंदर कुमार, बिहारी लाल शर्मा उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम जारी है, 43 विधायकों वाली कांग्रेस आज 34 पर पहुंच गई है यह बहुत बड़ी बात है। यह केवल मात्र इसलिए संभव हुआ हैं क्योंकि हिमाचल की कांग्रेस सरकार में घुटन का माहौल है।
अभी 6 या 9 उपचुनाव आने वाले है और इस बैठक में हम संकल्प लेते है की हम 9 के 9 विधानसभा उपचुनाव जीतेगें।
इस पूरे घटनाक्रम से कांग्रेस कैंप, सरकार और पार्टी में सुनामी आ गई है जिसके कारण आज कांग्रेस को लोक सभा चुनावों को लेकर प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू पूर्ण चिंता में है की अब क्या करना चाहिए।
भाजपा को पूरा विश्वास है की आने वाले लोक सभा चुनावों में हिमाचल में हम 4 की 4 लोक सभा सीट जीतेंगे, हम आगे बड़ रहे है और देश में हम 400 पार जाने वाले है।
बैठक में बिंदल ने चुनावी कैलेंडर के बारे में जानकारी भी दी जिसमे एससी मोर्चा, महिला मोर्चा, प्रधान उपप्रधान, विधायक, ओबीसी, अल्पसख्यिक सम्मेलन, बूथ विजय, लाभार्थी संपर्क अभियान, स्थापना दिवस, नव वर्ष, राम नवमी , अंबेडकर जयंती जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल है।
सभी संसदीय क्षेत्र के संयोजक पूर्व में ही नियुक्त हो चुके है और अब उपचुनावों की दृष्टि से प्रति एक विधान सभा का संयोजक भी नियुक्त किया जाएगा।इस मौके पर बिक्रम ठाकुर, गोबिंद ठाकुर, सुखराम चौधरी,त्रिलोक जमवाल,सुमीत शर्मा, विनोद कुमार, संजय सूद, डॉ राजीव भारद्वाज, रणधीर शर्मा सतपाल सत्ती, वीरेंदर कँवर, राजेश ठाकुर, करण नंदा बलदेव तोमर बलबीर चौधरी इत्यादि अन्य वरिष्ठ उपस्थित रहे
भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा की भाजपा ने काम किया है और काम करेगी। भाजपा अपनी उपलब्धियों को महासंपर्क अभियान के अंतर्गत घर-घर पहुंचने का काम करेगी, उन्होंने कहा की हम विशेष संपर्क कार्यक्रम के माध्यम से हर सामाजिक समूह के साथ संपर्क करने का पूर्ण प्रयास करेंगे। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के समदो-काजा-ग्राम्फू खंड पैकेज-4 के लिए केंद्र सरकार ने 518.90 करोड़ की स्वीकृति दे दी है। यह मार्ग मनाली-लेह और हिंदुस्तान तिब्बत मार्ग को आपस में जोड़ता है, एम्स, मेडिकल कॉलेज, मेडिकल डिवाइस पार्क जैसी बड़ी उपलब्धियां भाजपा सरकार की है जिनको हम घर-घर पहुंचाएंगे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.