बालोतरा जिला पुलिस ने सात वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, March 29, 2024

    बालोतरा जिला पुलिस ने सात वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

    बालोतरा: ABD NEWS राजस्थान राज्य ब्यूरो (असरफ मारोठी) बालोतरा जिला पुलिस द्वारा निरंतर चलायें जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत सात वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार।  दुर्घटना में मृत्यु कारित करने के प्रकरण में सात वर्षों से फरार स्थाई वारंटी गोमाराम को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 
    बालोतरा जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि जिले में आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 को मध्यनजर रखते हुए जिला हाजा के पीओ, मफरुर, स्थाई वारण्टी, गिरफ्तारी वारण्टी व ईनामी वारण्टी के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत बालोतरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार यादव एवं सुश्री मनीषा गुर्जर आरपीएस, वृताधिकारी वृत बालोतरा के निकटतम सुपरविजन में श्री ओमप्रकाश बालोतरा थानाधिकारी ओमप्रकाश पुलिस थाना बालोतरा के निर्देशन में नरपतराम कानि 1421 व श्री ठाकराराम कानि 1795 द्वारा लम्बे समय से फरार भस्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.