Saturday, March 23, 2024
Home
राजस्थान दर्पण
नागाणा पुलिस एवं डीएसटी टीम की बड़ी कार्यवाही, भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त, 1 पिस्टल मय 7 जिंदा कारतूस बरामद, दो वाहनों को किया जब्त
नागाणा पुलिस एवं डीएसटी टीम की बड़ी कार्यवाही, भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त, 1 पिस्टल मय 7 जिंदा कारतूस बरामद, दो वाहनों को किया जब्त
बाड़मेर:ABD NEWS राजस्थान राज्य ब्यूरो (असरफ मारोठी) बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नागाणा पुलिस एवं डीएसटी टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही।
बाड़मेर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नागाणा पुलिस एवं डीएसटी टीम ने अवैध मादक पदार्थ व अवैध हथियारों के विरूद्ध की संयुक्त कार्यवाही, 66 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त, 1 पिस्टल मय 7 जिंदा कारतूस बरामद करने में हासिल की सफलता, तस्करी में प्रयुका दो वाहन फाॅर्चुनर व स्विफट कार को किया जब्त, बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने बताया कि लोकसभा चुनाव, 2024 के मध्यनजर चुनाव आयोग व पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अवैध शराब, मादक पदार्थ, हथियार, नकदी व वांछित अपराधियो की दस्तयाबी हेतु दिये गये निर्देशानुसार जसाराम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर, रमेश कुमार शर्मा वृताधिकारी वृत बाड़मेर के सुपरविजन में जमील खान उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना नागाणा व जिला स्पेशल टीम बाड़मेर द्वारा सरहद खानजी का तला (चौखला) में रहवासी ढाणी पर दबिश देकर कुल 66.900 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त व 01 पिस्टल मय 7 जिंदा कारतूस बरामद कर तस्करी में प्रयुक्त दो वाहन फॉर्च्युनर एवं स्विफट कार को जब्त करने में महत्वपुर्ण सफलता हासिल की गई। डोडा पोस्त व हथियार की अनुमानित किमत करीब 11 लाख रूपये आंकी गई है।
Tags
# राजस्थान दर्पण
About मोहम्मद असरफ मारोठी,राज्य ब्यूरो चीफ राजस्थान।
राजस्थान दर्पण
Tags
राजस्थान दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment