बालोतरा:ABD NEWS राजस्थान राज्य ब्यूरो (असरफ मारोठी) जिला पुलिस द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में लागू आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर जिले में निरंतर अवैध हथियारों की धर-पकड़ अभियान के तहत कार्यवाही जारी जिला पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध धारदार हथियार धारिया किया बरामद, आमर्स एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
बालोतरा जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया नें बताया कि जिले में आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 को मध्यनजर रखते हुए जिले में अवैध हथियारों की बरामदगी के संबंध में चलाये जा रहे विशेष अभियान की पालना में बालोतरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव एवं श्री दशरथसिंह आरपीएस, वृताधिकारी वृत पचपदरा के निकटतम सुपरविजन में आगामी लोकसभा चुनावों के मध्यनजर निरंतर गस्त व नाकाबंदी की जाकर गहनता से संदिग्धान की तलाश की जा रही थी, दौराने तलाश कल दिनांक 27.03.2024 को मुखबीर की सूचना अनुसार नागाणा रोड, कस्बा कल्याणपुर से मुलजिम प्रवीण पुत्र शैतानाराम जाति गवारिया निवासी कल्याणपुर के कब्जे से पुलिस ने एक धारदार धारिया बरामद कर मुलजिम प्रवीण गवारिया को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आमर्स एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार मुलजिम प्रवीण गवारिया से बरामद धारदार धारिया बाबत अग्रिम पुलिस पूछताछ जारी है।
मुलजिम प्रवीण गवारिया द्वारा कस्बा कल्याणपुर में आमजन को धमका कर भय उत्पन्न करने ,धारदार कुंठनूमा धारिया लेकर घूमने की पुलिस को मुखबिर से प्राप्त सूचना अनुसार पुलिस ने नागाणा रोड कल्याणपुर पर मुलजिम प्रवीण को दस्तयाब कर उसके कब्जें से धारदार धारिया बरामद कर मुलजिम प्रवीण गवारिया को किया गिरफ्तार ।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.