Saturday, March 23, 2024
ऊनाः मारपीट के तीन मामले दर्ज
ऊना/अंकुश शर्मा:अप्पर कोटला के दो परिवारों में शुक्रवार को हुई मारपीट मामले में सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अप्पर कोटला कलां निवासी पवन कुमार ने अपने ही गांव के जितेंद्र कुमार और उसके दो साथियों पर रास्ता रोकने और मारपीट करने का आरोप लगाया था। वहीं दूसरे मामले में इसी गांव के जतिंदर कुमार ने मनोहर लाल, विपन, योगेश, महावीर, हनी, शौकू, विवेक और अन्य के ऊपर भी मारपीट का आरोप लगाया है। इन दोनों शिकायतों पर पुलिस ने दोनों मामलों में पर्चा दर्ज कर लिया है।
शुक्रवार को मारपीट के तीसरे मामले में लोअर अरनियाला की रहने वाली राजिंदर कौर पत्नी बालकृष्ण ने अपने ही गांव के रहने वाले चरन दास, केशव और राजेश के ऊपर आरोप लगाया है कि ये तीनों उक्त महिला के घर में घुसे। उससे गाली गलौच किया और फिर मारपीट करने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Location:
Una, Himachal Pradesh 174303, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment