18.86 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, March 23, 2024

    18.86 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार


    ऊना/अंकुश शर्मा:ऊना पुलिस ने चिट्टे के साथ दो युवकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पिछले कुछ दिनों में जिला में पुलिस ने नशे के खिलाफ लड़ाई तेज कर दी है। जिला के अलग अलग स्थानों पर चिट्टा तस्करों को भारी मात्रा में नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है। 
    प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना पुलिस ने लालसिंगी में गाड़ी संख्या(HR49C7319) को चैकिंग के लिए रोका। शक के बिनह पर कार की तलाशी लेने पर 18.86 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान विशाल कुमार व अंकित निवासी बिलासपुर एवं सुंदरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    No comments:

    Post a Comment