बसपा प्रमुख मायावती द्वारा श्रावस्ती के सांसद राम शिरोमणि वर्मा को पार्टी से किया निष्कासित। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, March 23, 2024

    बसपा प्रमुख मायावती द्वारा श्रावस्ती के सांसद राम शिरोमणि वर्मा को पार्टी से किया निष्कासित।

    अखण्ड भारत दर्पण ABD न्यूज पंजाब/उत्तर प्रदेश : बसपा प्रमुख मायावती द्वारा आज अपने ही सांसद को निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने श्रावस्ती के सांसद राम शिरोमणि वर्मा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। श्रावस्ती के सांसद राम शिरोमणि वर्मा पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाया गया है।

    श्रावस्ती के सांसद राम शिरोमणि वर्मा को अंबेडकरनगर के बसपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी से निष्कासित किया है। लोकसभा सांसद के साथ उनके भाई सुरेश पर पर भी निष्कासन की कार्रवाई की गई है। सांसद एवं उनके भाई पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है।


    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.