Monday, March 18, 2024
आबकारी विभाग ने बोतलीकरण संयंत्र का किया औचक निरीक्षण - विनोद डोगरा
ऊना/अंकुश शर्मा- उप उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी ऊना विनोद सिंह डोगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 व 16 मार्च को जिला के टाहलीवाल क्षेत्र के बोतलीकरण सयंत्र का विभागीय टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान शराब से लदा हुआ ट्रक बोतलीकरण सयंत्र के प्रांगण में खड़ा पाया गया। गाड़ी का ड्राईवर इस संबंध में कोई भी दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं कर पायां। उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक जांच में पाया गया कि गाड़ी में लदी हुई शराब इसी बोतलीकरण सयंत्र में बनाई गई तथा भरी गई थी। इसके अतिरिक्त देशी व अंग्रेजी शराब तथा ईएनए में एल्कोहल की डिग्री में भी फर्क पाया गया जिसके बाद सारे स्टॉक 128033.22 बल्क लीटर को जब्त किया गया तथा इस संयंत्र को सील कर दिया गया है।
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Location:
Una, Himachal Pradesh 174303, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment