Wednesday, March 27, 2024
तेज रफ्तार स्कूटी ने राहगीर को टक्कर मारी
ऊना/अंकुश शर्मा :हिमाचल प्रदेश में तेज रफ्तार में सड़कों पर भाग रही हजारों मोटरसाइकलों और स्कूटरों ने कई हादसों को भी अंजाम दिया है। पिछले कुछ दिनों में हिमाचल प्रदेश में अपराध और सड़क दुर्घटनाओं की गिनती में भी बढ़ौतरी देखी गई है। इसका एक बड़ा कारण बाहरी राज्यों से आ रहे श्रद्धालुयों द्वारा लापरवाही से वाहन चलाना भी माना जा सकता है। मंगलवार को कुरियाला गांव के सुनील कुमार पुत्र तरसेम लाल ने सदर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि हमीरपुर की ओर से आई एक तेज रफ्तार स्कूटी आई और सड़क किनारे चल रहे राहगीर को टक्कर मार दी। टक्कर से राहगीर को गंभीर चोटे आई हैं। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने पर रोपड़ जिले के वारतु लोदीपुर गांव के व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 337 के अधीन स्कूटी चालक मान सिंह पुत्र रैलू राम के खिलाफ पर्चा दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment