Sunday, March 31, 2024
Home
UNA दर्पण
भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर पांचवीं बार पांच लाख से अधिक मतों से होंगे विजय-विक्की सैनी
भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर पांचवीं बार पांच लाख से अधिक मतों से होंगे विजय-विक्की सैनी
ऊना/अंकुश शर्मा:-हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर पांचवीं बार पांच लाख से अधिक मतों से विजय होंगे। यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा सोशल मीडिया के जिला संयोजक विक्की सैनी ने शनिवार को जारी प्रेस बयान में कहीं। विक्की सैनी ने कहा कि अनुराग ठाकुर के प्रयासों से आज ऊना जिला विकास के पथ पर अग्रसर है। जिला ऊना को देश की सबसे बढिय़ां ट्रेन वंदे भारत की सौगात मिली है। इसके अलावा ऊना रेलवे स्टेशन से आज एक दर्जन के करीब रेल सेवाएं चल रही है। रेल सेवाओं ेजरिये ऊना जिला देश के बड़े-बेड़ शहरों के साथ जुड़ा है। इसके अलावा ऊना को पीजीआई सेटेलाईट, बल्क ड्रग पार्क, बिलासपुर में एम्स, आईओसीएल डिपो के अनुराग ठाकुर की बदौलत ही मिल पाए है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चहेते रहे है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर पांचवीं बार जीत दर्ज करेंगे और मोदी सरकार में पुन: केंद्रीय मंत्री बनेंगे। विक्की सैनी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के पास चुनाव लडऩे के लिए नेता तक नहीं है। कांग्रेस जर्बदस्ती अपने नेताओं को चुनाव लडऩे के लिए तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि 14 माह के कार्यकाल में कांग्रेस विकास करवाने में पूरी तरह से विफल रही है। अब जनता इनकी असलियत जान चुकी है। जनता आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को आईना दिखाने के लिए तैयार बैठी है।
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Location:
Una, Himachal Pradesh 174303, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment