भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर अमेरिका की टिप्पणी पर सख्त एतराज जताया था। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, "कूटनीति में देशों से उम्मीद की जाती है कि वे दूसरों की संप्रभुता और आंतरिक मामलों का सम्मान करेंगे। साथ ही लोकतंत्रों के मामले में तो यह जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ जाती है." मंत्रालय ने अपने बयान में यह भी कहा कि भारत की न्यायिक प्रक्रियाएं एक स्वतंत्र न्यायपालिका पर आधारित हैं और वस्तुनिष्ठता के लिए प्रतिबद्ध हैं।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिकी सरकार की टिप्पणी का भारतीय विदेश मंत्रालय ने विरोध किया है। 26 मार्च को अमेरिकी विदेश विभाग ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के मामले में भारत से "निष्पक्ष, पारदर्शी और समयोचित न्यायिक प्रक्रिया" सुनिश्चित करने की अपील की थी।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.